Noida News : आज से नोएडा में आधी हो जाएगी पार्किंग दर
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:08 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:08 AM
Noida: नोएडा (एजेंसी)। नोएडा शहर में आज से पार्किंग दर आधे हो जाएंगे। नोएडा प्राधिकरण ने इसका ऐलान पिछले सप्ताह किया था, जो आज से लागू होने जा रहा है। नोएडा में पार्किंग दरों को कम करने की मांग पिछले काफी समय से विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों द्वारा की जा रही थी। माना जा रहा है कि पार्किंग के रेट आधा होने के बाद लोग सड़कों पर वाहनों की पार्किंग करने की बजाय तय पार्किंग स्थान पर वाहन खड़ा करेंगे।
पिछले हफ्ते नोएडा प्राधिकरण की ओर किए गए ऐलान के अनुसार, शहर के विभिन्न सेक्टरों बनी बहुमंजिला पार्किंग में उतने ही पैसे में अतिरिक्त समय बढ़ा दिया गया है। वहीं, सड़क किनारे वैध पार्किंग में दाम 50 प्रतिशत घटा दिए गए हैं। इससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा बल्कि दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत नोएडा अपने वाहनों से आने वालों को भी फायदा होगा।
नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक, नोएडा शहर का मिनी कनाट प्लेस कहे जाने वाले सेक्टर-18 में बेतरतीब पार्किंग अब ठीक हो जाएगी। दरअसल, सेक्टर-18 बाजार के व्यापारियों के साथ यहां खरीदारी व घूमने आने वाले लोग सस्ती दर पर अपनी कार पार्क कर सकेंगे।
पार्किंग दरों के घटने के बाद नोएडा सेक्टर-18 मार्केट में 4 घंटे तक कार समेत अन्य चार पहिया वाहन खड़ा करने पर सिर्फ 50 रुपये देने होंगे, जो पूर्व में 150 रुपये देने पड़ते थे। इसके अलावा पार्किंग में वाहन खड़ा करते ही 2 घंटे का चार्ज लग जाता था। वहीं,1 जून से लागू होने वाली नई व्यवस्था में नोएडा प्राधिकरण ने 30 मिनट की पार्किंग का भी विकल्प दे दिया है।