Noida News : आज से 31 अक्टूबर तक मिलेगा राशन : चमन शर्मा
From today till October 31, ration will be available
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:39 AM
Noida News : नोएडा । प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 20 से 31 अक्टूबर के मध्य खाद्यान्न एवं अंत्योदय कार्ड धारकों को चीनी का वितरण किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने जनपद के समस्त अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों का आह्वान करते हुए जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत आच्छादित अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट पर माह अगस्त, 2022 के सापेक्ष आवंटन 05 किग्रा0 प्रति यूनिट चावल का नि:शुल्क वितरण तथा अंत्योदय राशनकार्डों को माह जुलाई, अगस्त, सितम्बर 2022 त्रैमास के सापेक्ष 03 किग्रा0 चीनी प्रति कार्ड 18 रुपए प्रति किग्रा0 की दर से चीनी का वितरण 20 से 31 अक्टूबर के मध्य कराया जायेगा।
Noida News :
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आवंटित चावल का प्रति यूनिट 05 किग्रा0 का नि:शुल्क वितरण तथा अंत्योदय राशनकार्डों को जुलाई-अगस्त-सितम्बर 2022 त्रैमास के सापेक्ष 03 किग्रा0 चीनी प्रति कार्ड 18 रुपए प्रति किग्रा0 की दर से वितरण आज से प्रारम्भ होकर 31 अक्टूबर तक सम्पन्न होगा। राशनकार्ड धारकों को पोर्टेबिलिटी के अन्तर्गत चावल प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी तथा पोर्टेबिलिटी चालान जारी करने की सुविधा 25 से 27 अक्टूबर को उपलब्ध रहेगी। चीनी वितरण के सम्बन्ध में पोर्टबिलिटी की सुविधा अनुमन्य नहीं होगी।लाभार्थी अपनी मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेंगें।