Noida News : आज से 30 सितंबर तक मिलेगा सरकारी राशन
भारत
चेतना मंच
14 Sep 2022 03:39 PM
Noida : नोएडा । अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों से संबद्ध प्रत्येक यूनिट पर जुलाई 2022 के सापेक्ष 14 सितंबर से 20 सितंबर 2022 के मध्य 5 किलोग्राम प्रति यूनिट चावल का निशुल्क वितरण किया जाएगा। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि राशन कार्ड धारकों को पोर्टेबिलिटी के तहत चावल प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी पोर्टेबिलिटी चालान जारी करने की सुविधा 17 सितंबर से 18 सितंबर 2022 को उपलब्ध रहेगी तथा 20 सितंबर 2022 वितरण की अंतिम तिथि होगी। जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से वितरण संपन्न किया जाएगा। उन्होंने उचित दर विक्रेताओं को सचेत करते हुए यह भी कहा कि घटतोली की शिकायत की जांच व पुष्टि होने पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।