Noida news : मोबाइल लूटने वाले गिरोह पर लगाया गैंगस्टर
Noida news: Gangster charged with mobile robbery gang
भारत
चेतना मंच
19 May 2023 06:52 PM
Noida news : राह चलते लोगों से मोबाइल छीनने व लूटपाट करने वाले गिरोह के 6 बदमाशों के खिलाफ थाना सेक्टर 24 पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
Noida news :
पुलिस ने कुछ समय पूर्व ही आरोपियों को लूट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। थाना प्रभारी ने बताया कि ऋषभ दयाल उर्फ राहुल, मुलायम उर्फ धनंजय, दुर्गेश यादव, ऋषभ उर्फ छुट्टन व गौरव छोटे के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर मोटरसाइकिल स्कूटी पर सवार होकर राह चलते लोगों से मोबाइल छीनने की वारदातों को अंजाम देते थे। इनके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले पंजीकृत थे।