Noida news : जनरेटर के पीएसओ चोरी करने वाले बदमाशों पर लगेगा गैंगस्टर
Noida news: Gangsters will be charged for stealing generator's PSO
भारत
चेतना मंच
16 Dec 2022 04:43 PM
Noida News : बड़ी-बड़ी इंडस्ट्रीज व मकानों के बाहर रखे जनरेटर के पार्टिकल स्वार्म ऑप्टिमाइजेशन (पीएसओ) को ऑन डिमांड चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। एनसीआर में पीएसओ चोरी की 100 से अधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्यों पर पुलिस ने गैंगस्टर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Noida news :
डीसीपी नोएडा जोन हरिश्चंद्र ने बताया कि थाना सेक्टर-126 व सेक्टर-39 पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मनीष खान उर्फ वाहिद, बिलाल खान, दीपक, हरीश, जाकिर, सच्चिदानंद व संजय कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 13 पीएसओ सहित चोरी करने के उपकरण व एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद हुई है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने कबूल किया कि वह ऑन डिमांड बड़े-बड़े जनरेटर से पार्टिकल स्वार्म ऑप्टिमाइजेशन (पीएसओ) को चोरी करने की वारदात को अंजाम देते हैं। पीएसओ की कीमत करीब ढाई लाख होती है।आरोपियों ने पीएसओ चोरी करने की करीब 100 से अधिक वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है आरोपियों ने बताया कि वह वारदात को अंजाम देने से पूर्व रेकी करते थे इसके लिए बकायदा सदस्यों की जिम्मेदारी बटी हुई थी। पकड़े गए आरोपियों में हरीश, सच्चिदानंद उर्फ सुनील गुप्ता तथा संजय कुमार मंडल जनरेटर मकैनिक का कार्य करते हैं। मकैनिक होने के कारण यह चंद मिनटों में ही पीएसओ को चोरी करने की वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाते थे।
डीसीपी ने बताया कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर 100 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं इनके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी।