Noida News : प्लास्टिक बोतलें व पॉलिथीन दो, कपड़े के थैले लो
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:05 PM
Noida: नोएडा । नोएडा प्राधिकरण द्वारा चलाए गए प्लास्टिक एक्सचेंज मोबाइल वैन के जरिए अब तक 170 लोगों ने 816 किलो प्लास्टिक की बोतलें एवं 52 किलो पॉलिथीन जमा कराकर उसके बदले कपड़े के बैग, बांस के स्ट्रॉकिट स्टील की बोतल आदि सौंपे गए हैं। यह जानकारी नोएडा प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने दी है।
श्री त्यागी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने 1 जुलाई को प्लास्टिक एक्सचेंज मोबाइल वैन का शुभारंभ किया था। इसके जरिए मोबाइल वैन जगह-जगह सड़कों पर खड़ी होकर लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक तथा प्लास्टिक की बोतलें लेती है तथा उसके बदले उनको कपड़े के थैले, बैंबू स्ट्रॉकिट तथा स्टील की बोतल देते हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चल रहे अभियान की दिशा में यह मोबाइल सेवा काफी सफल साबित हो रही है वहीं इससे लोगों को जागरूकता भी प्रदान की जा रही है
इस अभियान के जरिए एकत्रित की गई सिंगल यूज प्लास्टिक तथा प्लास्टिक की बोतलों को प्रमाणित रिसाइक्लिंग कंपनी को भेजा जाएगा