Noida News : गोल्फ सिटी के निवासियों ने किया एएमजी डेवलपर्स के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन
अव्यवस्थाओं के विरोध मे प्रदर्शन करते सोसाइटी के निवासी।
भारत
RP Raghuvanshi
13 Nov 2022 06:35 PM
Noida : नोएडा। सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी प्लाट-8 के निवासियों ने एम्स मैक्स गार्डेनिया डेवलपर्स के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। वरिष्ठ समाजसेवी मुन्ना कुमार शर्मा और निवासियों ने कहा कि अभी तक सोसाइटी का न तो ओसी मिला है, न ही फ्लैटों की रजिस्ट्री हुई है। अभी तक बेसमेंट, अग्निशमन, क्लब आदि की व्यवस्था नहीं है। यहां तक कि बिल्डिंग की रंगाई-पुताई भी नहीं की गई है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बिल्डर द्वारा अवैध मार्केट लगा दिया गया है, जहां प्रदूषण फैलाने वाले ढाबे व तंदूर धड़ल्ले से चल रहे हैं। धुएं के कारण निवासी बालकनी में भी खड़े नहीं हो पाते हैं।
Noida News :
विरोध प्रदर्शन करने वालों में राजीव त्यागी, हर्ष चतुर्वेदी, मल्लिकेश्वर झा, संतोष कुमार, निशांत कुमार, केएन भटनागर, हीरालाल यादव, रमेश दूबे, मनीष यादव, पवन कुमार, जयदीप चौधरी, राज लवानिया, अंकुर चटर्जी, अखिलेश कुमार, एसपी शर्मा, प्रवीण बांगिया, अजय खजूरिया, राजीव सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, मुबारक अली, राकेश कुमार, कुलदीप त्यागी, वीके खुराना, राजीव मिश्रा, नितिन गुप्ता, किरण कुमार, सुनील अग्रवाल, गोविंद झा, सत्यकाम चक्रबर्ती, एसके सिंह, प्रशांत बिस्ट, हेमंत रौतेला, प्रशांत द्विवेदी, संजय सिंह, रमेश चन्दर, वीएन अग्रवाल, जेएस एधी, सुनीर शर्मा, कपिल चावला, राज मोहम्मद, रॉबिन घोष, एसएस शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला, बुजुर्ग और सोसाइटी के निवासी शामिल थे।