Noida News : महंगाई व बेरोजगारी से ध्यान भटका रही सरकार: दीपक विग
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:18 AM
Noida : नोएड़ा । समाजवादी पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि प्रदेश सरकार बुल्डोजर व धार्मिक मुद्दों को उछालकर लोगों का मंहगाई व बेरोजगारी से ध्यान भटका रही है। वे सेक्टर-62 में एक बैठक की अध्यक्षता करने के दौरान संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार बुलडोजर के नाम पर लोगों को डरा रही है। जिससे जो मुख्य मुद्दे हैं उन मुद्दों पर लोगों का ध्यान ना जाए। आज पूरे प्रदेश में अपराध का बोलबाला है। वर्तमान सरकार जो कि कानून व्यवस्था के नाम पर दोबारा सत्ता में आई, पूरी तरह से विफल रही है।उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है पढ़े लिखे नौजवान को रोजगार देने की व्यवस्था की जाए। महंगाई कम की जाय, पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए जाए।
बैठक में महानगर उपाध्यक्ष गौरव चाचरा, छात्रसभा अध्यक्ष अतुल यादव, विपुल जोहरी, शुभम दुबे, दीपक मिश्रा, रितेश, विपिन, मुकेश, अमित अमरीश, योगेश मुख्य रूप से उपस्थित रहे।