Noida News : मृतक के परिजनों को 50-50 लाख का मुआवज़ा दे सरकार : रामकुमार तंवर
Ramkumar Tanwar with his team
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 02:36 PM
Noida News : नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में नोएडा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नोएडा सेक्टर-21 स्थित जल वायु विहार की दिवार गिर जाने से हुई 4 मज़दूरों की दर्दनाक मौत व 9 मज़दूरों के गम्भीर रूप से चोटिल होने की घटना के विरोध में धरना दिया।इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने कहा कि सम्बंधित नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी व ठेकेदार पर हत्या का मुक़दमा दर्ज होना चाहिए व प्रत्येक मृतक मज़दूर को 50,00,000 रुपये मुआवज़ा व घायल मज़दूरों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व सभी घायल मज़दूरों का फ्री में इलाज मिले। ठेकेदार व प्राधिकरण के अधिकारियों के लापरवाह तरीक़ों के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है ठेकेदार ने काम करवाते वक्त सुरक्षा के नियमों का सही से पालन नहीं किया।
Noida News :
इस सन्दर्भ में पुलिस आयुक्त के नाम भी ज्ञापन डीसीपी को सेक्टर-20 थाने में सौंपा। इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुरूषोत्तम नागर, पूर्व अध्यक्ष शहाबुद्दीन, उपाध्यक्ष रिज़वान चौधरी, एसकेएस राणा, उषा देवी, रूबी चौहान, जितेन्द्र चौधरी, अशरफ़ खां, पीएस रावत, नरेश कुमार झा, धर्मेन्द्र गुर्जर आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।