Noida News : 'औद्योगिक व वाणिज्य बिजली दर कम करे सरकार'
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:13 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:13 PM
Noida /Lucknow: नोएडा/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने लखनऊ के अटल कन्वेंशन सेंटर में नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए।
सम्मेलन के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र, केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह के साथ मुलाकात की। इस शिष्टाचार मुलाकात में व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री को औद्योगिक व वाणिज्य बिजली दर कम करने के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान नोएडा इकाई से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के एनसीआर अध्यक्ष सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में डॉ डीके गुप्ता, सुधीर पोरवाल, राजीव गोयल, अमित अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, रमाकांत गर्ग, मनोज गुप्ता, यशपाल गुप्ता आदि कई व्यापारी मौजूद रहे।