Noida News : एमिटी में रोटरी इंटरनेशनल का आभार समारोह आयोजित
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:44 PM
Noida : नोएडा । रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 और डिस्ट्रिक्ट इंटरैक्ट टीम ने अपना रोटरी वर्ष 2021-22 पूर्ण करने पर एमिटी विश्वविद्यालय के सभागार में आभार ‘डिस्ट्रिक्ट इंटरेक्ट थैंक्स गिविंग’ समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अशोक अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट इंटरेक्ट चेयर रोटेरियन मुकेश गुप्ता, रितनंद बलवेद एजुकेशन फांउडेशन के ट्रस्टी एवं रोटेरियन अजय चौहान द्वारा दिल्ली एनसीआर के लगभग 47 विद्यालयों को सम्मानित किया गया।
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अशोक अग्रवाल ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि कभी सोचा नही था कि इंटरैक्ट इतने बड़े पैमाने पर समाज के लिए कार्य कर सकते है। यह कार्यक्रम उन्ही इंटरैक्टों, विद्यालयों, शिक्षकों को सम्मानित करने और उनके कार्यों की जानकारी सब लोगों को प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया। छात्रों के माध्यम से और अधिक जागरूकता लाने का हमारा सार्थक प्रयास है।
डिस्ट्रिक्ट इंटरेक्ट चेयर रोटेरियन मुकेश जी गुप्ता ने कहा कि जीवन में अच्छे कार्य करने के लिए कई अवसर प्राप्त होते है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरे साल छात्रों के साथ बातचीत करने का अवसर प्राप्त हुआ। रितनंद बलवेद एजुकेशन फांउडेशन के ट्रस्टी एवं रोटेरियन अजय चौहान (Ajay Chauhan, Trustee and Rotarian of Ritnand Balved Education Foundation) ने समारोह में मौजूद लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि छात्रों ने जो बेहतरीन कार्य किया है उसके लिए विद्यालय, शिक्षक सभी बधाई के पात्र है। उन्होनें इंटरैक्टों की सराहते हुए कहा कि इसी तरह समाजिक और राष्ट्र हित के लिए कार्य करते रहे और विश्व में नाम रौशन करते रहे। इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ स्कूल क्लब का पुरस्कार लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल, संस्कार द स्कूल और मॉर्डन पब्लिक स्कूल दिल्ली को प्रदान किया गया। दिव्यांगजनों की सेवाओं के लिए विजन स्पेशल स्कूल को विशेष प्रशंसा पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर कुल 47 स्कूल के इंटरेक्ट क्लबों सहित अध्यक्ष और सचिवों को सम्मानित किया गयां। इस कार्यक्रम में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन दीपक गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट इंटरैक्ट रिप्रेजेंटेटिव सुहानी वत्स, रोटेरियन सचिन वत्स आदि लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।