Noida News: Greater Noida became a city of problems
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:00 AM
अमन भाटी
Noida News : दिन प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा शहर की हालत बिगड़ती जा रही है। शहर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, लेकिन समाधान करने वाला कोई नहीं है। ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-2 के पार्क में तारो का जॉइंट नीचे पड़ा हुआ है। जिससे कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियो से समय के साथ जांच कर समस्याओं के निवारण कराने की मांग की है।
Noida News :
सुबह और शाम पार्क में टहलने जाते हैं निवासी
ग्रेटर नोएडा के डेल्टा 2 स्थिति एल ब्लॉक के पार्कों में तारों का जॉइंट खुलकर नीचे पड़ा हुआ है। जिससे से दुर्घटना हो सकती है। पार्क में सुबह और शाम के समय बुजुर्ग और बच्चे टहलने आते हैं। जो किसी भी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों को समय से पार्कों की जांच कर समस्याओं का निस्तारण करना चाहिए। सेक्टर के निवासियों ने समस्याओं की जांच कर समय पर निस्तारण कराने की मांग की है।
बड़ी दुर्घटना होने की प्रतीक्षा कर रहा प्राधिकरण
सेक्टर डेल्टा टू के आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष मनीष भाटी ने बताया कि सेक्टर में कही मलबे के ढेर लगे हुए हैं तो कही पत्तों के ढेर ऐसे ही पार्को में तारों के गुच्छे खुले पड़े हैं। जिससे कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। या फिर प्राधिकरण किसी बड़ी दुर्घटना होने का इंतजार कर रहा है। प्राधिकरण के कर्मचारी इन चीजों पर ध्यान न देते हुए लापरवाही बरत रहे हैं।
समस्याओं पर गौर नहीं देते कर्मचारी
डेल्टा टू के निवासी अरविंद ने बताया कि पार्क में सुबह और शाम सेक्टर में रहने वाले निवासी घूमने और जोगिंग के लिए जाते हैं। लेकिन खुले तार पड़े होने के कारण निवासियों में डर फैला हुआ है। कभी-कभी पार्क में पानी भरा रहता है। जिससे करंट फैलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। प्राधिकरण के सफाई कर्मचारी सफाई करने आते हैं और चले जाते हैं। उनका इस तरफ कोई भी ध्यान नहीं जाता है।