Noida News : नोएडा में भी बनेगा ग्रीन कारिडोर: एस.पी. सिंह
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:15 PM
Noida : नोएडा। अब नोएडा में भी आपातकाल में मेडिकल सुविधा देने तथा लोगों की जान बचाने केलिए सिग्नल फ्री यातायात के लिए ग्रीन कोरिडोर का निर्माण किया जाएगा। प्राधिकरण की इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) योजना का ये एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
नोएडा प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक (ट्रैफिक सेल) एस.पी. सिंह ने बताया कि शहर में 84 चौराहों पर 1065 मल्टीडाइमेंशलन कैमरे लगाए जा रहे है। 25 चौराहों पर आईटीएमएस का ट्रायल किया जा रहा है। इसे सेक्टर-94 कंट्रोल रूम से आपरेट कर रहे है। यहां ये भी देखा जा रहा है कि चौराहों पर ट्रैफिक को कैसे संचालित किया जाए। सिग्नलों का पूरा कंट्रोल यही से बैठकर किया जा रहा है। कल एनाउंसमेंट का ट्रायल किया गया। जिसमे लोगों को माइक के जरिए बोल जेब्रा लाइन से पीछे रहने और हेल्मेट पहनने तक के लिए कहा गया।
श्री सिंह ने बताया कि यदि किसी एंबुलेंस को सेक्टर-22 से रजनीगंधाा होते हुए दिल्ली जाना है। वर्तमान में उसे छह सिग्नल मिलेंगे। जहा उसे रूकना होगा। लेकिन आईटीएमएस सिस्टम शुरू होने के बाद उसे कमांड कंट्रोल को सूचना देनी होगी। इसके बाद कंट्रोल रूम में बैठ लोग समय के मुताबिक पूरे एमपी-1 में लगे एक तरफ के सिग्नल को ग्रीन करेंगे। उसी समया बाकी सिग्नल रेड रहेंगे। साथ ही प्रत्येक चौराहे पर लाइव एनाउंसमेंटइ कर दिया जाएगा कि ये ग्रीन कारिडोर है। एंबुलेंस के निकलते ही पुरानी व्यवस्था फिर से लागू हो जाएगी।