Noida News: Guard dies after falling from third floor
भारत
RP Raghuvanshi
27 Dec 2022 05:42 PM
Noida News : सेक्टर-143 की निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर एक सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। थाना सेक्टर-142 प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि मूल रूप से ग्राम मदनपुर फर्रुखाबाद का रहने वाला चंद्रभान पुत्र उजागर सिंह सेक्टर-143 स्थित सिक्का कामना ग्रीन्स सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड था। यह सोसाइटी अभी निर्माणाधीन है। बीती रात्रि चंद्रभान निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर ने चंद्रभान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।
Noida News :
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। परिजन अगर तहरीर देते हैं तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।