Greater Noida News : Woman and youth died after consuming poison
भारत
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 06:32 AM
नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सदरपुर में एक युवक के लिए नींद में चलने की आदत इतनी घातक बनी कि उसकी जान चली गयी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सदरपुर में रहने वाले अभिनंदन (20 वर्ष) पुत्र तनके को नींद में चलने की आदत थी। पुलिस के मुताबिक अभिनंदन रात में छत पर सोया हुआ था। करीब चार बजे वह नींद में चलकर अपने मकान की छत से नीचे गिर गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसको डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर थाना सेक्टर-39 पुलिस पहुंची और शव को कब्जे मंे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वह इस घटना की जांच कर रही है। शुरूआती पूछताछ में युवक के नींद में चलने की वजह से घटना होने की जानकारी मिली है। जांच के बाद ही सही वजह सामने आ पायेगी।