Noida News : घर-घर तिरंगा पहुंचाएगी हिन्दू युवा वाहिनी
भारत
चेतना मंच
27 Jul 2022 10:01 PM
Noida : नोएडा । हिन्दू युवा वाहिनी अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में दनकौर क्षेत्र में घर-घर तिरंगा पहुंचाएगी। यह निर्णय वाहिनी की बैठक में लिया गया। बैठक जिला प्रभारी मदन प्रधान के नेतृत्व में गुरु द्रोणाचार्य मंदिर प्रांगण में हुई जिस का संचालन जिला संगठन महामंत्री नवीन शर्मा ने किया। श्री शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश अनुसार अमृत महोत्सव के उपलक्ष में दनकौर घर घर तिरंगा पहुंचाया जाएगा।
जिला प्रभारी मदन प्रधान ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं तथा पर्यावरण बचाओ जल बचाओ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण करें जिससे हमें शुद्ध वातावरण मिल सके।
इस मौके पर जिला सहसंयोजक शिवम गोयल, जिला मंत्री प्रमोद चौधरी ,मंडल उपाध्यक्षमहेश नाथ, मंडल संयोजक मनीष योगी, मंडल सहसंयोजक देव कुमार, उमेश कुमार हरबीर खटाना, श्यामवीर, परवीन, सोनू भाटी, मनीष भाटी, प्रीत भाटी, उमेश मोहित, रोहित, अनुज, रविंद्र, कपिल ,आशीष, आदि मौजूद रहे।