Noida News : महिला सफाईकर्मियों के पैर धोकर किया सम्मानित
: Honored by washing feet of women sweepers
भारत
RP Raghuvanshi
14 Oct 2022 04:21 PM
Noida News : नोएडा । करवा चौथ व्रत के शुभ अवसर पर श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास एवं श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट द्वारा सेक्टर-55 में काम करने वाली 9 महिला सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया।
Noida News :
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ राजन कुमार ने जल से सभी महिलाओं के चरणों को धोया। हालांकि ज्यादातर ने पैर नहीं धुलवाए। इसके बाद इन महिलाओं को शाल ओढ़ाकर व साड़ी, श्रृंगार का सामान, मिष्ठान साथ में नगद रूपए देते हुए सभी को सम्मानित किया और सेक्टर की सफाई में इनके द्वारा दिनभर की जाने वाली अथक परिश्रम की सराहना की।
डॉ राजन कुमार द्वारा सम्मानित होने के बाद इन महिलाओं ने उनके जनहित के परोपकारी कार्यों को सराहा ।
इस दौरान अतुल नागपाल, गब्बर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।