Noida News : नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा
UP News: Truck collides with roadways bus in Bahraich, six people killed, 15 injured
भारत
RP Raghuvanshi
02 Nov 2022 09:11 PM
नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर झट्टा गांव के पास सड़क किनारे पंचर खड़े आयशर कैंटर में एक होंडा अमेज कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Noida News :
थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परी चौक से एक होंडा अमेज कार नोएडा की तरफ आ रही थी। झट्टा गांव के पास तेज गति में आ रही कार का चालक नियंत्रण खो बैठा और उसने सड़क किनारे पंचर खड़े आईसर कैंटर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठी सवारिया गंभीर रूप से घायल हो गई।
Noida News :
थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कार में फंसे घायल लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सीमा खान पत्नी जुनेद रजा खान उम्र 44 वर्ष निवासी सभा अपार्टमेंट सेक्टर 44 नोएडा की मृत्यु हो गई। इस हादसे में घायल तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार चल रहा है। एक्सप्रेस वे पर हुए इस हादसे की वजह से काफी देर तक यहां यातायात बाधित रहा जिसे पुलिस ने सामान्य कराया।