Noida News :लडक़ी हूं लड़ सकती हूं, मैराथन’ को रद्द
भारत
चेतना मंच
05 Jan 2022 06:08 PM
नोएडा । देश में कोरोना (Corona) के तेज़ी से बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए व उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने ‘लडक़ी हूं लड़ सकती हूं, मैराथन’ को रद्द कर दिया है। नोएडा में भी यह मैराथन दौड़ होने वाली थी।
अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी नोएडा रामकुमार तंवर ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर नोएडा स्टेडियम में 8 जनवरी को नोएडा महानगर कांग्रेस द्वारा आयोजित होने वाली मैराथन दौड़ को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) के निर्देश पर निरस्त कर दिया गया है। स्थिति के सामान्य होने पर दोबारा मैराथन दौड़ की अगली तारीख घोषित की जाएगी।उन्होंने बताया कि मैराथन दौड़ की तैयारी को लेकर तमाम कांग्रेसी जगह-जगह जाकर स्कूली व कॉलेज की छात्राओं के रजिस्टे्रशन करवा रहे थे। यह मैैराथन दौड़ 7 व 8 जनवरी को नोएडा व वाराणसी में होने वाली थी।