Noida News : स्कूल, कॉलेज, होटल, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थान पर अगर बिक रही है ड्रग्स तो इस नंबर पर करें फोन
If drugs are being sold in schools, colleges, hotels, restaurants and public places, call on this number
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:25 AM
नोएडा। गौतमबुद्धनगर में स्थित स्कूल, कॉलेज, होटल, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थान के पास यदि ड्रग्स बेची जा रही है तो इसकी जानकारी आप पुलिस को दे सकते हैं। गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने ड्रग्स की बिक्री की जानकारी देने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के सेक्टर-108 स्थित कार्यालय में बुधवार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने साइबर सेल और नारकोटिक्स सेल के लिए 24 घंटे चलने वाले हेल्पलाइन नंबर को जारी किया। उन्होंने बताया कि आज नारकोटिक्स सेल के लिए 0120-4846101 के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इन दिनों ईस्ट कोस्ट और वेस्ट कोस्ट से बहुत बड़े पैमाने पर दिल्ली-एनसीआर में ड्रग्स की सप्लाई की जा रही है। यह ड्रग्स यहां के स्कूल, कॉलेजों, होटलों, रेस्टोरेंट व कई सार्वजनिक स्थानों पर बेचे जा रहे हैं। इस संगठित गिरोह की कमर तोड़ने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से गाइडलाइन आई है, जिसके आधार पर प्रदेश सरकार ने एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स का गठन किया है। अब जिले में भी एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स काम करेगी। इसका प्रभारी पवन कुमार को बनाया गया है।
[video width="640" height="352" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/02/press-conference.mp4"][/video]
उन्होंने बताया कि पिछले दो माह में ड्रग्स तस्करी से जुड़े 79 मामले दर्ज किए गए हैं, और 92 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से बड़े पैमाने पर ड्रग्स बरामद की गयी है। उन्होंने बताया कि जिले की जनता ऊपर दिए गए नंबरों पर ड्रग्स की बिक्री की जानकारी दे सकती है। उनके बारे में जानकारी पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।
साइबर सेल के लिए भी हेल्पलाइन नंबर जारी
गौतमबुद्धनगर ने वर्ष-2022 में साइबर फ्राड से जुड़े आठ हजार मामले दर्ज किए गए। कमिश्नरेट पुलिस के प्रयासों से लगभग एक करोड़ रुपये का कैश वापस लौटवाया गया। लेकिन, यह रिकवरी बेहद कम है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि साइबर फ्रॉड से पीडि़त व्यक्ति जितनी जल्दी अपने साथ हुए धोखाधड़ी के बारे में जानकारी देता है, उसे उतना ही लाभ मिल सकता है। इसको देखते हुए गौतमबुद्धनगर में एक हेल्पलाइन नंबर 0120-4846100 पर पीड़ित व्यक्ति फोन कर अपने साथ हुए धोखाधड़ी की जानकारी हो दे सकता है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस सेल में आठ व्यक्तियों की टीम 12-12 घंटे की शिफ्ट में काम करेगी। इस टीम में टेक्निकल एक्सपर्ट होंगे, जो फ्राड की जानकारी मिलते ही एकाउंट सीज करने सहित अन्य टेक्निकल हेल्प करेंगे।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।