Noida news : फार्म हाउस में चल रहा था अवैध कसीनो, जुआ खेलते 13 लोग गिरफ्तार
Noida news: Illegal casino was running in farm house, 13 people arrested for gambling
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:42 AM
Noida news : सेक्टर-135 स्थित एक फार्म हाउस में चल रहे अवैध कसीनो का थाना एक्सप्रेस पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान जुआरियों में हड़कंप मच गया। एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि थाना प्रभारी सुधीर कुमार को सेक्टर-135 स्थित राज महल फार्म हाउस में बड़े पैमाने पर जुआ चलने की शिकायत मिली। सूचना के आधार पर तुरंत टीम गठित कर राजमहल फार्म हाउस पर छापा मारा गया। इस दौरान कैसीनो टेबल पर जुआ खेल रहे जुआरियों में भगदड़ मच गई।
Noida news :
पुलिस ने मौके से कुशाल केसवानी, मुकुल पांडे, जितेंद्र, विपिन गौतम, मनु, सुनील कुमार, संदीप, किरणपाल, मोनू, गोविंद शर्मा, परशुराम, ओंकार व सुनील कुमार को धर दबोचा। मौके से दो कैसीनो टेबल, चार ताश की गड्डी, 2040 क्वाइन, दो डिलर बटर, 30 हजार रुपये नगद व 14 मोबाइल फोन बरामद हुए। एडीसीपी ने बताया कि फार्म हाउस का संचालक कुशाल केसवानी जुआ खिलाने का काम करता था। यहां पर नोएडा ग्रेटर नोएडा के अलावा दिल्ली, हरियाणा से लोग जुआ खेलने आये थे। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।