
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida News ) में एक कार में जरा सी खंरोच आने पर दो पक्षों में इतना विवाद बढ़ गया कि एक कार सवार ने दूसरे कार सवार युवक को कुचलने का प्रयास किया। हादसे में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी कार सवार मौके से फरार हो गए।
घटनाक्रम के अनुसार यह मामला नोएडा के महामाया पुल के पास का है। यहां के सेक्टर 39 थाना पुलिस के अनुसार एक कार में पीछे थे थोड़ी सी खरोंच लगने पर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया, तभी एक कार सवार 28 वर्षीय दिवाकर मोटवानी ले अपना मोबाइल निकाल कर वीडियो बनाना शुरु कर दिया।
यह देखकर आई 20 कार में सवार युवक ने इसका विरोध किया। इसी बीच आई 20 के चालक ने अपनी कार को बैक किया और वीडियो बना रहे युवक दिवाकर को रौंदने का प्रयास किया, जिससे दिवाकर दूर जाकर गिरा और गंभीर रुप से घायल हो गया।
>>यह देखकर मौके पर जमा हुए लोग आनन फानन में घायल युवक को लेकर कैलाश अस्पताल पहुंचे और उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार घायल युवक सेक्टर 20 का रहने वाला है और वह बिजली कारोबारी है। वह अपने दो दोस्तों हिमांशु और महेंद्र के साथ हुंडई वेन्यू कार में सवार होकर सोनीपत जा रहा था कि महामाया पुल के पास तेज रफ्तार आई 20 कार ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपियों ने दिवाकर को कार बैक कर जान से मारने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और चार युवकों को हिरासत में लिया है।