Noida News : ब्रेकिंग सेरेमनी में नोएडा व ग्रेटर नोएडा पर रहेगा फोकस!
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:16 PM
Noida : नोएडा। औद्योगिक निवेश को लेकर 3 जून को होने वाले ब्रेकिंग सेरेमनी में नोएडा/ग्रेटर नोएडा क्षेत्र चर्चा का केन्द्र बिन्दु रहेगा। यह जानकारी प्राधिकरण के अफसरों ने दी। अधिकांश औद्योगिक निवेश नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में ही होगा।
लखनऊ में तीन जून को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन होने जा रहा है। इसमे अकेले नोएडा 8.5 हजार करोड़ रुपए के निवेश और प्रत्यक्ष रूप से 50 हजार रोजगार का दावा सराकर के सामने पेश करेगा। इसके लिए बड़ी कंपनियों के निदेशकों और शासन के बीच एमओयू सेरेमनी में साइन होंगे।
2019 में करीब 10 हजार करोड़ रुपए के निवेश पर हस्ताक्षर हुए थे। जिसमे 40 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की थी। 2019 में करीब 1.35 लाख लोगों को रोजगार की बात कहीं गई थी। निवेश करने वाली कंपनियों को प्लाट का आवंटन किया जा चुका है। दरअसल, निवेश के नजरिए से नोएडा प्रदेश का मुकुट है ये बात खुद औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी कर चुके है। दो साल तक कोरोना का असर यहां भी दिखा। ऐसे में विगत सेरेमनी की तुलना में इस बार 1.5 हजार करोड़ रुपए के निवेश कम होगा। इसे आगे और बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। प्राधिकरण ने बताया कि बीते कुछ माह में कई बड़ी कंपनियों को 57 प्लाट अलाट किए गए। इन कपंनियों की ओर से 15 हजार करोड़ का निवेश की बात कही गई । इसमे से 51 प्रोजेक्टों की अंतिम सूची बनाई गई है। इससे साढ़े आठ हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा।
ये कंपनियां करेंगी निवेश
अडानी का ग्रीन डाटा सेंटर, माइक्रोसाफ्ट, एमएक्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, टीसीएस, पेटीएम, सैमसंग डिस्प्ले नोएडा, मदर्सन, कैंट आरओ, हल्दीराम, यूफ्लेक्स, डिक्सन टेक्नलॉजी, फेलिक्स हेल्थकेयर, रोटो पंप, रिप्लिका, एआरजी आउटलेयर, वेबवर्क, अडोरा।