Noida News : सेक्टर-56 में चल रही योग की कक्षा में बीमारियों को दूर भगा रहे साधक
In the yoga class going on in Sector-56, seekers are driving away diseases
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:48 AM
Noida : नोएडा। आरडब्ल्यूए सेक्टर 56 के सहयोग से 26 जनवरी 2017 से योगाचार्या कुशल, योगाचार्य सीपी सिंह और आरडब्ल्यूए के संजय मावी के नेतृत्व में योग कक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सेक्टरवासी एवं आसपास के साधक योग केंद्र से जुड़कर लगातार स्वास्थ्य लाभ उठा रहे हैं।
संजय मावी ने बताया कि अनेक साधकों ने योग की सहायता से कई गंभीर बीमारियों को मात दी है और अब बिल्कुल स्वस्थ होकर खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। भरत सिंह (साइनस की शिकायत), रेखा गुप्ता (खड़े हो पाने में असमर्थ), सीमा मुखर्जी (कैंसर), शंकर सिंह (सर्वाइकल की शिकायत), उषा रावत (डायबिटीज), नाग विरेंद्र सागर (स्लिप डिस्क), देवकीनंदन (कमर दर्द एवं कमजोर इम्यूनिटी), शिमला (दमा), डीएम रावत (कमर दर्द), एससी सैनी (कमर दर्द) एवं अन्य सैकड़ों साधक लगातार योगाचार्या एवं योगाचार्य के दिशा निर्देश में योग कर कई बीमारियों जैसे डायबिटीज, अनिद्रा, मानसिक तनाव, कमजोर स्वास्थ्य आदि पर विजय प्राप्त कर सुखी जीवन जी रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में योग साधना केंद्र पर लगभग 50 साधक प्रतिदिन योग साधना कर रहे हैं। योग साधना केंद्र के सभी साधकों के सहयोग से योग वाटिका में सर्दी एवं ओस से बचाव के लिए पंडाल लगाया गया है और अब योग की कक्षा विगत कुछ दिनों से इसी नवीन पंडाल में हो रही है। उन्होंने कहा कि योग जीवन की कला सिखाता है और आपके सभी समस्याओं का हल देता है। इसलिए आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में योग वाटिका में आएं और योग करके जीवन का असली आनंद उठाएं।