Noida: नोएडा । निशुल्क शिक्षा अभियान के तहत बच्चों के लिए नि:शुल्क सेंटर का उद्घाटन ग्राम गेझा, सेक्टर-82 में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमति शबनम गुप्ता ने की। सुनील चौधरी की मौजूदगी में सचिन त्यागी, राजीव श्रीवास्तव, देवाशीष बॉस, मनोज भाटी, कुलदीप यादव, अंकुश यादव, खेमचंद तंवर, राजेश महाले, मास्टर देव और गुनगुन श्रीवास्तव ने अपना योगदान दिया। श्रीमति शबनम गुप्ता ने निशुल्क चालीस 40 बच्चो का एडमिशन फॉर्म भरा। साथ ही सभी बच्चों को कॉपी पेंसिल रबर शार्पनर और पेन का मुफ्त वितरण किया।