विज्ञापन

इस अवसर पर एसीईओ के अलावा जन स्वास्थ्य विभाग के उप महाप्रबंधक एस पी सिंह, ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह, ओएसडी डॉ अविनाश त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रबंधक जन स्वास्थ विभाग खंड-1 विजय रावल, वरिष्ठ प्रबंधक जन स्वास्थ विभाग खंड 2 आर के शर्मा, प्रबंधक गौरव बंसल, एचसीएल सीएसआर के डायरेक्टर के अलावा सेक्टर-18 व 27 आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी मौजूद थे। इसके बाद अधिकारियों ने एचसीएल द्वारा प्रदत प्लास्टिक वेस्ट अवेयरनेस वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बता दें कि इस रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकिल यानि आरआरआर सेंटर में लोगों द्वारा दिए जाने वाले प्लास्टिक के खिलौने, कपड़े तथा अन्य बेकार की सामग्री को रिसाइकिल करके उपयोगी बनाया जाएगा तथा उसे आम लोगों में बांटा जाएगा। जिससे वेस्ट का निष्पादन भी हो जाए तथा उसका उपयोग भी हो सके।
विज्ञापन