Noida News : फूलों से बनेगी अगरबत्ती व खाद: राजीव त्यागी
भारत
चेतना मंच
14 Jul 2022 05:56 PM
Noida: नोएडा । अब मंदिरों में भगवान पर चढ़ाये गये फूल कचड़े में नजर नहीं आएंगे और न ही किसी नदी या नहर में बहाये जाएंगे। नोएडा प्राधिकरण ने फूलों के निस्तारण करके उससे खाद तथा अगरबत्ती का निर्माण करने की योजना बनाई है। सेक्टर-34 में एक या दो दिन में यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा शहर में चिन्हित 33 मंदिरों से एक विशेष वाहन द्वारा इन फूलों को एकत्रित करके सेक्टर-34 लाया जाएगा। जहां पर इन फूलों से अगरबत्ती तथा खाद का निर्माण किया जाएगा।
प्राधिकरण ने नोएडा जिन मंदिरों को चिन्हित किया है उनमें सेक्टर-34 स्थित शिव मंदिर, सेक्टर-15 स्थित दुर्गा श्री हनुमान मंदिर, सेक्टर-17 के सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-15 नया बांस में श्री साईं बाबा मंदिर, सेक्टर-15 में सीताराम मंदिर, सेक्टर-30 में श्री शिव नारायण सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-31 में श्री राधा कृष्ण मंदिर, सेक्टर-31 में श्री हनुमान मंदिर, सेक्टर-19 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-2 स्थित लाल मंदिर, सेक्टर- 53 का शिव शक्ति दुर्गा मंदिर, महाशक्ति धाम मंदिर, माता रानी मंदिर, सेक्टर-40 में ही शिव मंदिर, सेक्टर-50 में श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-121 में जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर प्राचीन शनि धाम मंदिर, सेक्टर-20 में हनुमान मंदिर, सेक्टर-37 में श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-50 में प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर-27 में श्रीराधा कृष्ण मंदिर, सेक्टर-53 में भगवती दुर्गा मंदिर, सेक्टर-15 में ओम शिव मंदिर, सेक्टर-34 स्थित श्री सनातन शिव मंदिर, सेक्टर-62 में श्री अयप्पा मंदिर, सेक्टर-36 में श्री राम मंदिर, सेक्टर-3 में शिव मंदिर, सेक्टर-40 में श्री साईं बाबा मंदिर, सेक्टर-41 में प्राचीन शिव काली मंदिर तथा सेक्टर-92 गेझा में शिव मंदिर
शामिल हैं।