Noida News : पढ़ाई, इलाज के वीजा पर आए भारत, 9 वर्षों से कर रहे हैं ठगी
Noida News: India came on study, treatment visa, cheating for 9 years
भारत
चेतना मंच
19 Apr 2023 09:59 PM
Noida News : महंगी वस्तुओं (गोल्ड/करंसी) के फर्जी कोरियर व पार्सल भेजने का झांसा देने वाले गैंग में शामिल विदेशी नागरिक पढ़ाई और इलाज के नाम पर वीजा लेकर भारत आते हैं और ठगी करने लगते हैं। थाना सेक्टर-20 पुलिस व साइबर सेल द्वारा पकड़ा गया गैंग पिछले 9 सालों से भारत के कई शहरों में लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना चुका है।
Noida News :
अवैध धंधों से मोटी कमाई करते हैं अफ्रीकी नागरिक
नोएडा व एनसीआर में अब तक कई ऐसे विदेशी नागरिकों के गैंग पकड़े गए हैं जो ड्रग्स, ऑन लाइन ठगी व जालसाजी के धंधे को करके लाखों-करोड़ों रूपये कमाते हैं। थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा पकड़े गये गैंग में अफ्रीकी देश घाना के डेनियल जोन, नाइजीरिया का कैल्विन ओफाफोर, उच्चैन्ना एग्बू, घाना के जोनस डैक्का, नाइजीरिया का हिबिब फोफाना, ईक्सा सगीर व ओबोमा लीसा तथा गैंगटोंक (सिक्किम की राधिका चेत्री को पकड़ा है।
ठगी करने का तरीका
विदेशी नागरिकों की इस ठग कंपनी शातिर तरीके से भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाती हैं। आरोपी फर्जी नाम से इंस्टाग्राम आदि एप के जरिए अपने शिकार से बातचीत करके उनको विश्वास में लेकर पीडि़त का पर्सनल फोन नंबर लेते थे। इसके बाद महिलाओं के पते पर फर्जी तरीके से गोल्ड ज्वैलरी, महंगी घड़ी व फोन इत्यादि सामान भेजने का नाटक करते थे। ठगबाज महिलाओं से दोस्ती कर अपना फेक फोटो भेजकर तथा अपने को नेवी में कैप्टन बताकर फंसा लेते थे।
हिन्दी जानने वाली महिला को बनाया कस्टम अधिकारी
ठगों ने सिक्किम की रहने वाली राधिका पत्नी जोनसन डेनीयल को गिरोह में फर्जी कस्टम अधिकारी बनाया हुआ था। उसकी हिंदी भाषा का ठगबाज फायदा उठते थे। राधिका शिकार बनाई गई महिला को फोन करती और कहती कि आपके मित्र द्वारा पार्सल भेजा गया है जिसमें विदेशी करंसी व जेवरात हैं। इसको लेने के लिए कस्टम टैक्स देना होगा, यदि टैक्स देंगे तो पार्सल आपको मिल जाएगा।
ठगी के पैसों को फर्जी खातों में करते थे ट्रांसफर
महिलाओं को जाल में फंसाने के बाद ठगबाज फर्जी खातों में पैसे ट्रांसफर कर देते थे। इनका साथी जोनस व हिबिब फोकाना पैसों को इंडियन करेंसी से नाइजीरियन करेन्सी में ट्रांसफर कर अपने शौक पूरे करते थे।