Noida News : भारतवर्षीय ब्राह्मïण महासभा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Noida News: Indian Brahmin Mahasabha submitted memorandum to SDM
भारत
चेतना मंच
15 Feb 2023 05:13 PM
Noida News : भारतवर्षीय ब्राह्मïण महासभा के पदाधिकारियों ने एसडीएम दादरी आलोक गुप्ता को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी तथा सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा श्रीरामचरितमानस व गोस्वामी तुलसीदास के विरुद्ध की गई टिप्पणियों का जिक्र करते हुए निंदा की गई और कार्यवाही की मांग की गई।
Noida News :
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा, प्रदेश महामंत्री मास्टर परमानंद शर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक वैद, कार्यकारी अध्यक्ष उमेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश राजकुमार शर्मा, नगर अध्यक्ष मांगेराम शर्मा, जिला महामंत्री मास्टर राम कुमार शर्मा, शहर महामंत्री रणवीर शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, रूप किशोर शर्मा, रामानंद शर्मा, विनोद शर्मा, गायत्री तिवारी, रामवीर शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, ज्ञान पंडित, नरेंद्र शर्मा, एडवोकेट शिव कुमार शर्मा, विनोद शर्मा छोलस के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद थे।