Noida News : 19 को नोएडा प्राधिकरण की समीक्षा बैठक करेंगे औद्योगिक विकास मंत्री
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:15 AM
Noida : नोएडा। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी (Industrial Development Minister of Uttar Pradesh Nand Gopal Gupta Nandi) कल यानी 19 मई को नोएडा प्राधिकरण की समीक्षा बैठक करेंगे। जिसमें मौजूदा परियोजनाओं और आगामी परियोजनाओं को लेकर चर्चा होगी। इसको लेकर प्राधिकरणों में तैयारी शुरू हो गई है।
प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी 19 मई को गौतमबुद्धनगर जिले आएंगे। मंत्री बनने के बाद नंदी का गौतमबुद्धनगर जिले का यह पहला दौरा होगा। बताया जाता है कि वह इस दिन नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की समीक्षा करेंगे। जबकि 20 मई को यमुना प्राधिकरण की समीक्षा बैठक करेंगे।
बैठक में प्राधिकरणों में चल रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट को जानेंगे। कई परियोजनाएं ऐसी हैं, जो कई-कई वर्षों से चल रही हैं। लेकिन अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। इसके अलावा वह आगामी परियोजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। इसको लेकर तीनों प्राधिकरणों में तैयारी शुरू हो गई हैं। सभी विभागों से अपनी-अपनी रिपोर्ट बनाने के लिए कहा गया है। ताकि बैठक में पूरी तैयारी के साथ जाया जा सके।