Noida News: प्रवेश वर्जित करने तथा कड़ी कार्यवाही के निर्देश
Noida News: State's first structural audit policy implemented
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:39 PM
Noida: नोएडा । नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के अंदर यदि कोई प्रापर्टी डीलर या दलाल घूमता दिखाई दिया तो उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी। यह निर्देश नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा जारी किए गए हैं। इस बाबत विशेष कार्याधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने कार्यालय आदेश जारी किए हैं।
आदेश में पुलिस निरीक्षक को कहा गया था कि यदि दलाल या प्रापर्टी किसी विभाग में पाए जाते हैं तो संबंधित विभाग के कर्मचारी के विरूद्ध विभागाध्यक्ष द्वारा कार्यवाही की जाएगी। वहीं यह भी निर्देष है कि पुलिस निरीक्षक सहायक महाप्रबंधक सिस्टम से समन्वय स्थापित कर प्राधिकरण में आने वालों की आईडी/मोबाइल नंबर के आधार पर मोनीटर कर यह जानकारी लें। एक व्यक्ति द्वारा प्राधिकरण परिसर में एक माह में कितनी बार प्रवेश किया गया। इसके बाद उसे चिन्हित कर उसका प्रवेश वर्जित किया जाएगा।
वहीं प्राधिकरण में तैनात पुलिस बल के हमेशा सचल रहने के निर्देश दिये गये हैं ताकि निरंतर गश्त करे तथा कोई प्रापर्टी डीलर/बिचौलिया दलाल पाया जाए तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही करें।