Noida News : मेट्रो स्टेशन, मॉल व मार्केट में जांच अभियान
Noida News: Investigation campaign in metro station, mall and market
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:37 AM
Noida News : पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के तीनों जोन में पुलिस ने व्यापक जांच अभियान चलाया। अभियान के तहत मेट्रो स्टेशन, मॉल, मार्केट व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच की गई।
Noida News :
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के नोएडा जोन में डीसीपी हरिश्चंद्र, एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी, सेंट्रल जोन में डीसीपी राम बदन सिंह व एडीसीपी साद मियां खान व ग्रेटर नोएडा जोन में डीसीपी अभिषेक वर्मा, एडीसीपी दिनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मी सड़कों पर उतरे। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की। इसके अलावा मुख्य चौराहों पर बैरिकेड लगाकर वाहनों की जांच की गई। सभी डीसीपी ने पुलिस बल के साथ मेट्रो स्टेशन, मॉल, मार्केट, सराफा बाजार में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर यहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चेक किया। चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान महिला सुरक्षा इकाई की टीम ने भी अलग-अलग स्थानों पर भीड़भाड़ वाले इलाकों में पेट्रोलिंग की। महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं व युवतियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी और उनके साथ पुलिस हेल्पलाइन नंबर और महिला हेल्पलाइन नंबर सांझा किए। महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वह इन नंबरों का प्रयोग कर सहायता ले सकती हैं।