Noida News : नये वर्ष पर अराजकता फैलाई तो खैर नहीं
Noida News
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 11:22 AM
Noida News: ग्रेटर नोएडा। क्रिसमस व नववर्ष के उपलक्ष में शहर में होने वाली पार्टियों को सकुशल संपन्न कराने कमिश्नरेट पुलिस ने भी कमर कस ली है। मॉल, रेस्टोरेंट्स व होटलों में उमडऩे वाली भीड़ के मद्देनजर डीसीपी नोएडा ने रेस्टोरेंट्स के मैनेजर और मालिकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Noida News
सेक्टर 6 स्थित एनईए के सभागार में जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया मॉल, डीएलएफ मॉल, सेक्टर-18 के रेस्टोरेंट व होटलों के मैनेजर के साथ पुलिस अधिकारियों ने बैठक की। डीसीपी हरिश्चंद्र में सभी मैनेजर को निर्देश दिये कि शासन द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन करते हुए आगामी पर्वों को सकुशल संपन्न कराना है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस व नववर्ष के अवसर पर सभी होटल व रेस्टोरेंट में लाइट की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
फायर सर्विस, एंबुलेंस, रिजर्व टैक्सी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मॉल, रेस्टोरेंट, होटलों में लगे कैमरों को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर अगर अराजक तत्वों द्वारा अराजकता फैलाई गई तो पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी, एसीपी रजनीश वर्मा सहित थाना सेक्टर 20 व थाना सेक्टर 39 प्रभारी सहित बड़ी संख्या में मैनेजर मौजूद थे।