Noida News : सपा सरकार ने ही प्रदेश में बहाई थी विकास की गंगा: दीपक विग
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:24 AM
Noida News : नोएडा । समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार ने विकास की गंगा बहा दी थी।उन्होंने समाजवादी पार्टी के शासनकाल में हुई उपलब्धियां बताई। दीपक विग ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में नोएडा जैसे हाईटेक शहर में दिल्ली मेट्रो, दिल्ली मेट्रो का विस्तार, नोएडा मेट्रो, सेक्टर-39 में जिला अस्पताल का निर्माण, नोएडा हॉट का निर्माण, गंगा जल परियोजना, एलिवेटेड रोड, अंडरपास, नारी निकेतन, ट्रैफिक पार्क का निर्माण, सेक्टर-31 में बच्चों का सरकारी अस्पताल, मुफ्त पढ़ाई समेत सैकड़ों अन्य जनहितकारी और कल्याणकारी योजनाओं को समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव सरकार ने कराया।
श्री विग ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार जनविरोधी नीतियों वाली रही है। इस सरकार में कमर तोड़ महँगाई के अलावा, स्कूल फीस, एम्बुलेंस चार्ज में वृद्घि तथा पार्किंग शुल्क 10रु से बढ़ाकर 50रु प्रति घँटा की गई। भाजपा सरकार में प्रोपर्टी पंजीकरण शुल्क 1 प्रतिशत से बढ़ाकर सीधे 6 प्रतिशत कर दिया। जबकि यह समाजवादी पार्टी सरकार में अधिकतम मात्र 20,000 रु ही निर्धारित थी।