Noida: नोएडा । अगहापुर गांव जाटव समाज में जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महेश आर्य राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व एम.एल.सी. रहे अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने की।इस अवसर पर महेश आर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी में हर समाज का सम्मान है। समाजवादी पार्टी सर्व समाज की राजनीति करती है जाटव समाज इस बार समाजवादी पार्टी को वोट करेगा।
इस मौके पर किरनपाल अवाना, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश यादव, वरिष्ठ नेता देवेंद्र अवाना, विनय सिंह जिलासचिव, वरिष्ठ नेता कमल जाटव, पूर्व महानगर अध्यक्ष सूबे यादव, उदयवीर सिंह जिला सचिव, देवेंद्र गुज्जर, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रणधीर चौधरी, लोकदल महानगर अध्यक्ष, विकाश यादव, देवराज जाटव, संदीप जाटव, शैलेन्द्र जाटव, अरुण जाटव, मनीष जाटव आदि मौजूद रहे।