Political News : भाजपा ने कपिल मिश्रा को दिल्ली प्रदेश का उपाध्यक्ष बना दिया है।
Kapil Mishra Promoted
कपिल मिश्रा बने उपाध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश के संगठन में बदलाव किया है। इस बदलाव में पार्टी ने अपने युवा नेता कपिल मिश्रा को पार्टी में दिल्ली प्रदेश का उपाध्यक्ष बना दिया है। इस आशय का नियुक्ति-पत्र भाजपा दिल्ली प्रदेश के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने जारी किया है। श्री मल्होत्रा ने बताया कि भाजपा के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के निर्देश पर कपिल मिश्रा को पार्टी की दिल्ली इकाई का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कपिल मिश्रा ने जताया आभार
Kapil Mishra Promoted | पॉलिटिकल न्यूज़ : इस नियुक्ति के बाद कपिल मिश्रा ने एक टवीट करके पार्टी के तमाम बड़े नेताओं का आभार जताया है। कपिल मिश्रा ने टवीट में लिखा है कि "एक छोटे से कार्यकर्ता को इस प्रकार स्नेह पूर्ण अपनाना केवल भाजपा में ही संभव है"। टवीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, व केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है।
लगा बधाईयों का तांता
हिन्दी न्यूज़ : कपिल मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी में दिल्ली प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खूब बधाई संदेश आ रहे हैं। उनके अनेक समर्थक उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। ढ़ेर सारे नेताओं, कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें सोशल मीडिया पर अनेक बधाई संदेश भेजे हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी से लेकर तमाम पदाधिकारियों ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।
हिन्दी पॉलिटिकल न्यूज़ : कपिल मिश्रा बीजेपी के सक्रिय नेता हैं, जो कि विभिन्न मु्द्दों को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। इससे पहले कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी में थे। वे AAP के करावल नगर से विधायक भी थे, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से खफा होने के बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। तब से लेकर अब तक कपिल मिश्रा बीजेपी में बने हुए हैं और विभिन्न मुद्दों को लेकर आप और कांग्रेस को सवालिया कठघरे में खड़ा करने के लिए जाने जाते हैं।
Kapil Mishra Promoted : उनकी सक्रियता को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उ्न्हें प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है।
Hindi News : 2019 में बीजेपी का दामन थामने के बाद 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने मॉडल टाउन से विधानसभा का टिकट भी दिया था, लेकिन उन्हें आम आदमी पार्टी के अखिलेश त्रिपाठी के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था।
ग्रेटर नोएडा/ नोएडाका नंबर 1 न्यूज़ पोर्टलदेश – दुनियाकी लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें नीचे दिये गए सोशल मीडिया लिंक्स पर फॉलो करें और एक से एक बेहतरीन वीडियो देखने के लिए यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें और चेतना मंच से जुड़े रहें।Connect withus on: