Noida News : एमिटी में कराटे प्रतियोगिता, सबसे बड़ी ट्रॉफी बनी आकर्षण
भारत
चेतना मंच
30 Aug 2022 03:17 PM
Noida : नोएडा । एमिटी विश्वविद्यालय (Amity University ) उत्तरप्रदेश द्वारा कराटे वेलफेयर सोसाइटी (Karate Welfare Society) के सहयोग से ऑल इंडिया कराटे चैपियनशिप 2022 (All India Karate Championship 2022) का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण विश्व की सबसे बड़ी ट्रा फी है। इस ऑल इंडिया कराटे चैपियनशिप 2022 का शुभारंभ एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला, कराटे वेलफेयर सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी राजीव मुंडेलवाल, कराटे वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष विजय कौशिक, कराटे वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक प्रमोद कुमार और बी एल बत्रा, और एमिटी स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन स्पोर्टस सांइसेस के कार्यकारी निदेशक डा जोगीश्वर गोस्वामी द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्तप्रदेश ने ऑल इंडिया कराटे चैपियनशिप 2022 की विजेता बनी वही दिल्ली ने द्वितीय विजेता की ट्राफी और बिहार ने तृतीय विजेता की ट्राफी प्राप्त की।
ऑल इंडिया कराटे चैपियनशिप 2022 का मुख्य आर्कषण विश्व की सबसे बड़ी ट्राफी (21 फुट) है जिसे कराटे वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एमिटी विश्वविद्यालय को स्मारिका के रूप में प्रदान करके सम्मानित किया गया है। लोहे, पीतल और एल्युमीनियम से बनी 21 फुट उंची ट्राफी को एशियन, और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया जायेगा।
इस अवसर पर एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में कराटे को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2013 में विश्व प्रमुख सोशी इसामु कामागाटा, सेगों - काई - कराटे -दो जापान द्वारा एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान का शोदान पुरस्कार (ब्लैक बेल्ट) से सम्मानित किया गया था ने भी उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए भी ऑल इंडिया कराटे चैपियनशिप 2022 में आये सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।
कराटे वेलफेयर सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी राजीव मुंडेलवाल ने बताया कि पहली बार इस बृहद स्तर पर कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया है जिसमें विभिन्न उम्र कैटगरी के बालक और बालिकाओं के मुकाबले हुए। ऑल इंडिया कराटे चैपियनशिप 2022 का शुभारंभ करते हुए एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला, ने कहा कि कराटे स्वंय की रक्षा करने की कला से लेकर आज आधुनिक खेल बन गया है जिसमें पूरे विश्व से उत्साह के साथ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। उन्होनें कराटे ब्लैक बेल्ट धारक अभय चौहान और अमोल चौहान, एमिटी शिक्षण समूह के वरिष्ठ प्रबंधन सदस्यों का उदाहरण देते हुए प्रतिभागियों से ना केवल खेल बल्कि अपने कैरियर में भी उंचाई तक पहुंचने का आह्वान किया।