Noida News : आरबीएल बैंक के साथ लाखों रूपए की धोखाधड़ी
भारत
चेतना मंच
28 Jun 2022 08:06 PM
Noida : नोएडा। सेक्टर-18 स्थित आरबीएल बैंक के साथ लाखों रूपए की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। अज्ञात जालसाज ने बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों के मोबाइल फोन, ईमेल आईडी, डाक पते को बैंक रिकॉर्ड में बदलकर करीब 50 लाख रुपए का बैंक को चूना लगा दिया है। आरबीएल बैंक सेक्टर 18 के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट विजिलेंस निखिल छतरवाल ने थाना सेक्टर-20 में अज्ञात जालसाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैंक के क्रेडिट कार्ड ग्राहकों की तमाम जानकारियों को बैंक के रिकॉर्ड में बदल कर करीब 4959423 रुपए का चूना लगा दिया है। क्रेडिट कार्ड धारकों द्वारा शिकायत किए जाने पर बैंक द्वारा इंटरनल इंक्वायरी कराई गई थी। इस इंक्वायरी के दौरान ही इस जालसाजी का पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इस जालसाजी में बैंक के कर्मचारी तो शामिल नहीं है। इसकी भी जांच की जा रही है।