Noida News : स्कूल के पास पान, बीड़ी, गुटखा व तंबाकू की दुकान लगाने दें : श्याम त्रिपाठी
Noida News: Let paan, beedi, gutkha and tobacco shops be set up near the school: Shyam Tripathi
भारत
चेतना मंच
06 Jan 2023 04:56 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में सम्बन्धित विभागों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि उनके द्वारा कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए प्रत्येक पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि उनके द्वारा जनपद में चलाए जा रही सभी शराब की दुकानों के संचालकों को निर्देश प्रदान किए जाएं की 21 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को शराब का विक्रय ना किया जाए और समस्त दुकानों पर सीसीटीवी अवश्य लगाए जाने सुनिश्चित कराए जाएं। उन्होंने चाइल्ड लाइन के पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि उनके द्वारा पुलिस एवं प्रशासन से आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए अभियान चलाकर बाल श्रम, बाल विवाह, भिक्षावृत्ति तथा नशे पर अंकुश लगाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Noida News :
उन्होंने तंबाकू अभियान से संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि उनके द्वारा एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर तंबाकू के सेवन से होने वाली हानियों को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए और अधिक से अधिक लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाली हानियों के संबंध में जागरूक बनाया जाए तथा औचक निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी विद्यालय के आसपास कोई भी पान, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू आदि की दुकान का संचालन नए हो। उन्होंने औषधि निरीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि उनके द्वारा यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि जनपद के समस्त मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुये है और जिन मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे नही लगे है उन पर लगवाए जाना सुनिश्चित किया जायें। बैठक का सफल संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी के द्वारा किया गया।
बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ के0सी0 बिरमानी, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह, औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर तथा अन्य सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों एवं चाइल्ड लाइन के पदाधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।