Noida News : भारतीय किसान यूनियन (अजगर) ने सीईओ नोएडा के नाम एक पत्र विशेष कार्य अधिकारी प्रसून द्विवेदी को सौंपा।
पत्र सौंपने के बाद यूनियन के जिला अध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि पूर्व में भी किसानों के कार्य/ लाभ को लेकर ज्ञापन के माध्यम से सीईओ को अवगत कराया गया है लेकिन 3-6 वर्ष गुजर जाने के बावजूद किसानों के अधिकार /कार्य /लाभ को दिए जाने के संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों को भी रोक कर रखा गया है जिससे किसानों /बारिशो को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। शिक्षा स्वास्थ्य एवं निवास के लिए स्थिति बदतर हो गई है कोई रोजगार भी नहीं कर पाए हैं। अतिक्रमण के नाम पर सीईओ ने सभी मूल काश्तकारों /वारिसों के 5त्न के आवासीय भूखंड या 5 प्रतिशत आवासीय भूखंड के बदले मुआवजा एवं कोर्ट के आदेश 10 प्रतिशत आवासीय भूखंड के बदले समतुल्य धनराशि आदि किसी अन्य खसरा नंबर पर मूल आबादी पर अतिक्रमण बताकर रूके हुए हैं।
Noida News :
इस अवसर पर शर्मा यादव, बाबूराम फौजी श्याम सिंह, राजेश उपाध्याय, अरुण प्रधान, उधम सिंह, मनोज, मुकेश, अतुल प्रधान, सुबे यादव, मुकेश बीडीसी, अजय मलिक, पुरुषोत्तम शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।