Noida News : निकाय चुनाव के लिए चंडीगढ़ से लाया शराब
Noida News: Liquor brought from Chandigarh for civic elections
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:53 PM
Noida News : नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशियों ने शराब का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। दूसरे राज्यों से भी प्रत्याशियों द्वारा अवैध रूप से शराब मंगवाई जा रही है। थाना जारचा पुलिस ने नगर निकाय चुनाव के लिए लग्जरी कार में शराब ला रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चंडीगढ़ की 20 पेटी शराब बरामद हुई है जिसकी अनुमानित कीमत करीब सवा लाख रुपए हैं। इसके अलावा पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ 4 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
Noida News :
थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर चौना मोड पर एक ब्रेजा कार को जांच के लिए रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 20 पेटी शराब डिस्काउंट ब्रांड की बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार विनोद व मोहित निवासी सोनीपत को धर दबोच। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि वह चंडीगढ़ से शराब लाकर बुलंदशहर में सप्लाई देने के लिए जा रहे थे। बुलंदशहर में नगर निकाय का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी के समर्थकों ने यह शराब मंगवाई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत करीब सवा लाख रुपए है। इसके अलावा पुलिस ने सैंथली गांव के पास से सवा किलो गांजे के साथ रामकुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने वाजिदपुर के डूब क्षेत्र से आदिल मलिक पुत्र सलीम को 72 पव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं थाना कासना पुलिस ने सिरसा गोल चक्कर के पास से चमन कुमार व सागर को 45-45 पव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम व एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।