Noida : नोएडा । सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गलेरिया स्थित रेस्तरां स्पेल (लॉस्ट लेमन) बार के अनुज्ञापन को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्यवाही जिला अधिकारी एवं लाइसेंसी प्राधिकारी सुहास एलवाई ने की है। वहीं उन्होंने अन्य बार के लाइसेंस की भी जांच करने के निर्देश दिये हैं। बता दें कि 25 अप्रैल के बार में बिल के विवाद में एक कंपनी के परचेज मैनेजर बृजेश राय की पीट-पीट कर अधमरा कर दिया गया था। तथा बाद में उनकी मौत हो गई। जहां रेस्तरां व बार को सील कर दिया गया। वहीं बार का लाइसेंस भी निरस्त कर अनुज्ञापी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में पुलिस ने नामजदों में से 7 को गिरफ्तार कर लिया है।