Noida News: बच्चों की शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बसपा को जिताएं: कृपाराम शर्मा
भारत
चेतना मंच
05 Feb 2022 07:53 PM
Noida: नोएडा । बहुजन समाज पार्टी से नोएडा विधानसभा के प्रत्याशी पं. कृपाराम शर्मा ने छजारसी गांव में जनसंपर्क कर वोट मांगे, इस दौरान उन्हें वहां के लोगों का अपार जनसमर्थन मिला और उनका भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बसपा प्रत्याशी कृपाराम शर्मा ने कहा कि नोएडा वासी अपने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खुले नालों को ढकने आदि समस्याओं को हल कराने के लिए बसपा को अपना अमूल्य वोट देकर क्षेत्रीय समस्याओं को हल कराने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह उनके बीच में रहने वाले प्रत्याशी हैं और वह पहले भी लोगों की समस्याओं को हल कराने में लगे हुए रहे और अब भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने जितने कार्य जनपद में किए उतने किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुए। इसलिए नोएडा की जनता बसपा प्रत्याशी को जिताने के लिए अपना जन समर्थन दे रही है। चुनाव प्रचार में योगेश शर्मा, नरेश प्रधान, बसपा जिलाध्यक्ष लखमी सिंह, विशंभर शर्मा, महेंद्र शर्मा, कपिल शर्मा, दिनेश शर्मा, गुड्डू शर्मा सहित भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे। इसके अलावा उन्होंने कई गांवों में जनसंपर्क कर वोट मांगा।