Noida News : इंटरनेट को ज्ञापन का माध्यम बनाएं: एन.पी.सिंह
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 04:19 AM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 04:19 AM
Noida : नोएड़ा । डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय सेक्टर-37 पर संचालन समिति दलित उत्थान सेवा समिति,भारतीय बौद्ध महासभा और सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिलाधिकारी एन.पी सिंह ने शिरकत की। उन्होंने लाइब्रेरी में अध्ययनरत बच्चों को आगामी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि किस तरीके से एक छोटे से मोबाइल में इंटरनेट के माध्यम से भी हम अपनी परीक्षाओ मैं आने वाले विषय को इंटरनेट के माध्यम से विस्तार से जान सकते हैं।इस मौके पर दलित उत्थान सेवा समिति के संरक्षक गणेश जाटव ने संगोष्ठी का संचालन किया और बालक राम प्रधान भीमराज जाटव महेन्द्र प्रकाश इंजीनियर राम सिंह नथौली सिंह सुखबीर सिंह दीपचंद जाटव राजेश कुमार वेदपाल प्रीतम सिंह उदय सिंह जगत सिंह संतराम उदयवीर सिंह सौरभ चौधरी देवराज जाटव शांत प्रकाश जाटव एडवोकेट प्रेम सिंह राजेंद्र ठेकेदार विनोद सुरेंद्र सिंह अजय गौतम प्रवेश जाटव अनिल कुमार रघुवीर सिंह संतर पाल सिंह विवेक कुमार राजकुमार मोनू आदि लोग उपस्थित रहे।