Noida News : सैमसंग को करोड़ों का चूना लगाने वाला मैनेजर सलाखों के पीछे
Noida News: Manager behind bars who defrauded Samsung of crores
भारत
चेतना मंच
12 Dec 2022 04:46 PM
Noida News : थाना फेज-2 पुलिस ने सैमसंग कंपनी के साथ 6.50 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में कंपनी के अकाउंटेंट मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कंपनी में काम करने के दौरान धोखाधड़ी से अपने खाते में कंपनी के 6.50 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर लिए थे और नौकरी छोड़ कर चला गया था।
Noida News :
थाना प्रभारी परमहंस तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर सेक्टर-81 स्थित मेट्रो स्टेशन के पास सैमसंग डिस्पले कंपनी के पूर्व अकाउंटेंट मैनेजर संजीव कुमार ठाकुर पुत्र मदन ठाकुर निवासी फरीदाबाद हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गत 9 दिसंबर को सैमसंग डिस्प्ले कंपनी के एचआर मैनेजर ने अकाउंटेंट मैनेजर के पद पर काम करने वाले संजीव ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी कर कंपनी के 6.50 करोड़ रुपए हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। दर्ज शिकायत में उन्होंने बताया कि संजीव कुमार ठाकुर कंपनी में अकाउंटेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था। उसने धोखाधड़ी कर कंपनी के खाते से 6.50 करोड़ रूपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए और नौकरी छोड़ कर चला गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।