Noida News : मानव रचना स्कूल ने आयोजित की साइक्लोनथॉन
Noida News : Manav Rachna School organized Cyclonthon
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 05:20 PM
Noida News : मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल द्वारा साइक्लोनथॉन का आयोजन किया गया जिसमें सुबह की हल्की धूप में बच्चे, बढ़े व युवाओं ने जोश के साथ साइकिल चलाई। पर्यावरण को बचाने के लिए मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा यह एक अनूठी पहल है। इस अवसर परअतिथि के रूप में डीसीपी ट्रैफिक-नोएडा के गणेश प्रसाद, कैप्टन धर्मवीर सिंह एवं आर. जे. राहुल माकिन विशेष तौर पर उपस्थित रहे। डीसीपी गणेश प्रसाद नेसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 15 किलोमीटर लंबी साइक्लोथॉन में लगभग 328 प्रतिभागियों ने कैप्टन धर्मवीर सिंह की अगुवाई में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। लोगों का काफि़ला विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नोएडा स्टेडियम तक चला।
Noida News :
इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को भागती-दौड़ती जिंदगी में सुस्त पड़ती सेहत के प्रति साइकिल चलाकर जागरूक करना था। साइकिल रैली में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के कार्यकारी निदेशक लवकेश मगु एवं प्रधानाचार्या श्रीमती निंदिया साकेत ने गणेश प्रसाद, डीसीपी ट्रैफिक-नोएडा, नोएडा पुलिस और अन्य स्वयंसेवकों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद दिया।
[caption id="attachment_48829" align="alignnone" width="765"] Noida News : Manav Rachna School organized Cyclonthon[/caption]