Noida News : नोएडा प्राधिकरण की 204वीं बोर्ड बैठक में रखे गए कई एजेंडे
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:28 AM
Noida : नोएडा । आज सेक्टर छह स्थित नोएडा प्राधिकरण के प्रशासनिक भवन (Administrative Building of Noida Authority)के बोर्ड रूम में प्राधिकरण की 204वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इस बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष : 2022-23 के बजट समेत करीब 20 एजेंडे रखे गए। खबर लिखे जाने तक बोर्ड बैठक चल रही थी।
इस बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष: 2022-23 का बजट, औद्योगिक भूखंडों की आवंटन प्रक्रिया में बदलाव, चिल्ला एलिवेटेड रोड, प्रमुख स्थलों पर फिल्म व धारावाहिक की शूटिंग की अनुमति, नए नोएडा से जुड़े कई मुद्दों, किसानों को अतिरिक्त भूखंड देने, सोसाइटी के स्ट्रक्चरल ऑडिट, सेवानिवृत्त प्राधिकरण अधिकारियों को कैशलेस स्कीम, लैंड बैंक के मुताबिक भूखंडों की योजना, वेस्ट टू वंडर्स पार्क आदि एजेंडे रखे गए। खबर लिखे जाने तक बोर्ड बैठक चल रही थी।
बता दें कि सरकार गठन होने के बाद में यह पहली बोर्ड बैठक है जो कई दृष्टि से काफी अहम मानी जा रही है। आज बोर्ड बैठक के मद्देनजर प्राधिकरण में आम लोगों का प्रवेश निषेध रहा।