Greater Noida News : Woman and youth died after consuming poison
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:15 AM
Noida : नोएडा । थाना बिसरख क्षेत्र के आम्रपाली सोसायटी में रहने वाला एक व्यक्ति अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि नोएडा (नोएडा) के आम्रपाली सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने सूचना दी कि पड़ोस में रहने वाला विकल्प हेमंत कई दिनों से घर के भीतर है और दरवाजा नहीं खोल रहा है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पड़ोसियों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई। अंदर बेड पर विकल्प हेमंत मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि विकल्प के परिजन उसके साथ नहीं रहते हैं। उसकी पत्नी भी अपने मायके गई हुई थी। पिछले कुछ दिनों से विकल्प हेमंत बीमार चल रहा था। उन्होंने आशंका जताई है कि संभवत बीमारी के कारण ही विकल्प हेमंत की मौत हुई है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।