Noida News : वनस्पति व पशु शोध के क्षेत्र में अनेक अवसर: बेहरान
भारत
चेतना मंच
27 Jul 2022 09:58 PM
Noida : नोएडा । एमिटी विश्वविद्यालय (Amity University) द्वारा संचालित किये जा रहे कृषि पाठयक्रम और शोध की जानकारी प्राप्त करने के लिए अर्जेंटीना दूतावास के कृषि अटैचे मंत्री मारियानो बेहरान ने एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर अर्जेंटीना दूतावास के थॉमस वेरा जिकारडी और कमलेश मिश्रा भी उपस्थित थे और कृषि क्षेत्र में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर विचार किया गया।
अर्जेंटीना दूतावास के कृषि अटैचे मंत्री मारियानो बेहरान ने संबोधित करते हुए कहा कि एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा कृषि सहित उत्पादकता, बायोफर्टिलाइजर, पोस्ट हार्वेस्ट तकनीक, एग्रोइकोनॉमी आदि के क्षेत्र में किये जा रहे शोध कार्यो ने हमें प्रभावित किया है। भारत और अर्जेंटीना के मध्य अच्छे सबंध है और हर वर्ष बड़ी संख्या में भारतीय छात्र अर्जेटीना आते है। उन्होनें कहा कि एमिटी विश्वविद्यालय और अर्जेंटीना के विश्वविद्यालय संयुक्त कार्य और शोध की संभावनाओ पर विचार कर सकते है इसके अतिरिक्त केवल वनस्पती ही नही बल्कि पशु शोध में भी काफी अवसर उपलब्ध है। हम बायोफर्टीलाइजर क्षेत्र से आपसी सहयोग को प्रारंभ कर सकते है।
एमिटी सांइस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती ने कहा कि वर्तमान में कोई भी संस्थान बिना आपसी सहयोग के विकास नही कर सकता है और अकादमिक सहित औद्योगिक सहयोग आवश्यक है।
एमिटी फूड एंड एग्रीकल्चर फांउडेशन की महानिदेशक डा नूतन कौशिक ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।