Noida News: Married woman committed suicide by hanging
भारत
चेतना मंच
23 May 2023 07:27 PM
Noida News : थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के छिजारसी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट न मिलने की वजह से आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Noida News :
मूल रूप से प्रयागराज निवासी दीपक अपने पत्नी मंजू के साथ छिजारसी कॉलोनी के विश्वकर्मा चौक के पास किराए पर रहा है। दीपक नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता है। रविवार शाम को जब वह ड्यूटी से वापस घर पहुंचा तो उसे दरवाजा बंद मिला। कई बार खटखटाने पर भी उसकी पत्नी मंजू ने दरवाजा नहीं खोला। दीपक ने खिडक़ी से झांक कर देखा तो मंजू फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-63 पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना प्रभारी का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मंजू पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। मृतका के मायके वालों को हादसे की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।